Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी-बेटे के बिछड़ने का था गम, दोस्त ने देखा तो घरवालों को दी सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    जूही थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और बेटे से बिछड़ने के दर्द में 33 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले के एक युवक ने लाइव देखकर परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब तक घरवाले कमरे तक पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंबुरहिया, जूही निवासी मनीष उर्फ छोटू (33) लोडर वाहन चलाते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में बड़े भाई राजकुमार और उनके परिजन हैं। भतीजे रॉकी के मुताबिक मनीष की शादी करीब आठ साल पहले माही से हुई थी और उनका एक बेटा पुच्चू है। करीब छह साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद समझौता हुआ था, जिसके बाद पत्नी बेटे को अपने साथ लेकर चली गई थी। परिजनों के अनुसार बेटे से दूर होने के कारण मनीष काफी परेशान रहते थे और अक्सर उसे याद कर रोते थे। मंगलवार को गंगा मेला के दौरान उन्होंने दिनभर रंग खेला। इसके बाद शाम को पहली मंजिल पर अपने कमरे में चले गए। नशे की हालत में होने के कारण परिवार के लोग कमरे में नहीं गए। देर शाम मोहल्ले के कुछ युवक दौड़ते हुए घर पहुंचे और बताया कि मनीष ने फांसी लगा ली है। परिजन तुरंत ऊपर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वह पंखे से लटके मिले। रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा गया और पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 25 मिनट बाद दोस्त ने देखा लाइव भतीजे रॉकी ने बताया कि कमरे में जाने के बाद मनीष इंस्टाग्राम पर लाइव हो गए थे। लाइव के दौरान उन्होंने पंखे से रस्सी बांधी और अपनी बातें कहते हुए फंदा लगा लिया। मोहल्ले के एक युवक ने करीब 25 मिनट बाद लाइव देखा और तुरंत घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जूही पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोविंद नगर में वैभव ने की आत्महत्या गोविंदनगर में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय वैभव शुक्ला ने बुधवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक बाहर न आने पर मां ने देखा तो शव लटका मिला। पड़ोसियों ने उतारा, लेकिन मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को होगी:10 केंद्रों पर 13,440 परीक्षार्थी शामिल होंगे, आधार कार्ड लाना अनिवार्य
    Next Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक:लखनऊ में नए मतदाताओं के पंजीकरण और पारदर्शिता पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment