Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले मेरठ पहले दंगों अब डवलपमेंट के लिए मशहूर:कुछ साल पहले सड़कों पर डर का माहौल, आज नारीशक्ति रैपिड रेल का प्रतीक

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ आज से कुछ सालों पहले दंगों के लिए मशहूर था लेकिन अब डवलपमेंट के लिए जाना जाता है। मेरठ का नाम आते ही दंगों की तस्वीर बनती थी लेकिन अब यहां विकास की बात होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में रविवार को रैपिड रेल, मेट्रो ट्रेन दोनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने 30 मिनट के संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार पर भी कटाक्ष किया। लोग पुराने दिनों को याद करके घबराते हैं पीएम मोदी ने कहा- आज मैंने मेट्रो में सफर किया। लोगों से बात की। सभी ने यही कहा कि ऐसे दिन की कभी कल्पना नहीं की थी। वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे। बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल रहता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था सुधरी है और दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित यातायात का माध्यम भी मिला है। नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति का प्रतीक भी बनी हैं। इसमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही काम कर रही हैं। 10 साल पहले यूपी में दंगों, अपराध की चर्चा 10 साल पहले यूपी की चर्चा किन बातों की होती थी? हर किसी को मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी की क्रिमिनल गैंग, खराब सड़कें, बिजली कटौती और पिछड़ेपन की परिस्थितियां ही चर्चे में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्में बनती थीं। सपा सरकार ने यूपी का ये हाल करके रखा था। लेकिन आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है। आज यूपी को ब्रह्मोस, मोबाइल फोन बनाने, पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के लिए जाना जाता था। सपा के राज में जो अपराधी बेखौफ घूमा करते थे, वो आज योगी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से निकल रही हमारी किसी बेटी का अपमान कर सके। वेस्ट यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है पीएम मोदी ने कहा- साथियों, कांग्रेस की जब देश में सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था। क्योंकि तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन कैसे बदलने वाला है- सरायकालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ...इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्‌डों को आपस में जोड़ा गया है। देश में ये पहली बार हो रहा है। जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और रैपिड रेल चलेगी। मेरठ के स्पोर्ट्स प्रोडक्ट, कैंची और खुर्जा की क्राकरी, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी आदि से जुड़े लोगों को इसका फायदा होगा। पीएम बोले मेरठ ने हमेशा मेरा साथ दिया पीएम मोदी ने कहा- साथियों, मेरठ की इस धरती से मेरा भी एक विशेष नाता रहा है। जब 2014 और 2019, 2024 के लोकसभा चुनाव हुए तो चुनाव सभाओं की शुरुआत मैंने मेरठ से ही की थी। मेरठ के आप लोगों ने, यहां के किसान, उद्यमियों, कारीगरों, दुकानदारों ने मुझे हमेशा बहुत आशीर्वाद दिया है। मैंने तब भी कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। लेकिन, इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण हमारी मेट्रो भी है। मेरठवालों से पूछा AI सम्मेलन पर क्या कहोगे मेरठ वालों बताओं ये AI सम्मेलन से आपको गर्व हुआ या नहीं? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं... ये काम भारत के लिए हुआ या नहीं...भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ या नहीं? पूरा देश गर्व से भर गया। लेकिन, कांग्रेस और इसको इको सिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? आज 25 शहरों में मेट्रो चल रही पीएम मोदी ने कहा- साथियों, 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विकास बहुत धीमी रफ्तार से था। हालत ये थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश के 5 ही शहरों में मेट्रो चल पाई थी। जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है। आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची। भाजपा सरकार देशवासियों को हाई स्पीड, जाम और प्रदूषण से मुक्त सुविधा देना चाहती है। इसलिए रैपिड रेल, वंदे भारत चल रही है। मेट्रो, रैपिड विकास की शानदार झांकी पीएम मोदी ने कहा- आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी ट्रेन की सौगात दी गई। ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। पीएम मोदी ने कहा- आज का ये कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को भी दिखाता है। हमारी कार्य संकृति ये है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन रात काम किया जाए। इसलिए अब परिजयोजनाएं पहले ही तरह लटकती भटकती नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री ने मंच से लिया चौधरी चरण सिंह का नाम:रालोद समर्थक नाराज बोले- जयंत चौधरी का भाषण भी होना चाहिए था
    Next Article
    गड़ावर में वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह आयोजित:सपा नेता ने प्रयागराज में बटुकों के अपमान पर विरोध जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment