Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- नशा युवाओं के लिए चुनौती, इससे मुक्ति जरूरी:PM ने मन की बात में बताया, खोया मोबाइल संचार साथी से कैसे मिलेगा

    19 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में नशे की लत पर बात की। उन्होंने कहा- मैं आज एक जरूरी विषय उठा रहा हूं। वो है ड्रग्स। हमारे युवा आज बड़े बड़े सपने देख रहे हैं। लेकिन युवाओं के लिए नशा एक चुनौती बन गई है। आज ऐसे कितने ही उदाहरण देखने को मिले हैं जिन्होंने ड्रग्स के खिलाफ जीवन की लड़ाई लड़ी है। पीएम ने संचार साथी एप का भी जिक्र किया। कहा कि अगर मोबाइल फोन खो जाए तो यह एप उसे ढूंढने में आपकी मदद करेगा। पीएम मोदी ने कॉल पर जुड़े एक युवक से पूछा- आप बताइए आप नशे की लत में कैसे पहुंचे। युवक ने कहा- मैं दिल्ली के सदर बाजार में रहता था। मैं देखता था कि लोग आसपास नशा कर रहे थे। मैंने 10वीं में पहली बार नशा किया। पहले शौक था। फिर मुझे लत लग गई। इतनी बुरी आदत लगी कि घर के सारे पैसे वहीं खर्च कर देता था। मोदी ने पूछा- आप इस लत से बाहर कैसे आए? जवाब- मेरे पापा- मम्मी की मौत कम उम्र में हो गई थी। मैं नानी के यहां आ गया था। जब नानी की मौत हुई तो मैं अनाथ हो गया। मैं नशे की लत में था। सड़कों पर घूमता था। मुझे मौत दिखने लगी। मेरा एक दोस्त था, जिससे मुझे उम्मीद थी। जब मुझे उसने भी मना कर दिया तो लगा कि इस नशे की वजह से मैं सब कुछ खो चुका हूं। फिर मुझे लगा मुझे इसे छोड़ देना चाहिए। मैंने खुद वसंत कुंज में एक नशामुक्ति केंद्र ढूंढा और अपनी जिंदगी बदली। पीएम ने कहा- दोस्त, मैं आपको फिर से बहुत बधाई दूंगा कि आप ड्रग्स की इस भयानक लत से बाहर निकले। आपने दिखाया है कि जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है। आपकी बातें सुनकर ऐसे अनेक युवाओं को शक्ति मिलेगी, जो ड्रग्स की लत को छोड़ना चाहते हैं। पीएम बोले- सीखने की कोई उम्र नहीं होती पीएम मोदी ने कहा- जीवन में जब भी हम कुछ नया सीखते हैं, तो हमें एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और सीखने की तो कोई उम्र भी नहीं होती। आज मैं आपसे देश के उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की बात करना चाहता हूं। इनमें कुछ नया सीखने का उत्साह देखने को मिल रहा है। मोदी ने कहा- इनमें से कई लोग 20-25 सालों से सरकारी सेवा में हैं। इतना लंबा अनुभव होने के बावजूद ये अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कुछ नया सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं, और इसके लिए वो, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इसका नाम है 'iGOT कर्मयोगी'। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेक कोर्स पूरे किए हैं। कोई AI की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई साइन लैंग्वेज सीख रहा है। AI और नई पढ़ाई को लेकर हमारे कर्मयोगियों में, मैं, विशेष उत्साह देख रहा हूं। पीएम के मन की 5 खास बातें... 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड… 139वां एपिसोड: मोदी ने कहा- भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है, जिससे देश के किसानों के लिए दुनिया भर में नए अवसर खुल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 138वां एपिसोड: भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 137वां एपिसोड: पीएम ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें… 136वां एपिसोड: पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 135वां एपिसोड: पीएम ने कहा था, 'भारत समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की केवल मिट्टी से बनी ही गणेश प्रतिमा खरीदें। जो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीओपी से बनी मूर्तियां नहीं खरीदें। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टालिन-पवार से मिलने का सुझाव TMC सांसद ने दिया:सोनिया और ममता को चेन्नई ले जाने पर सहमति बनी; सीक्रेट रखा गया था प्लान
    Next Article
    मोदी बोले-देश की उपलब्धि पर कुछ नाराज फूफा बन जाते:इन्हें विकसित भारत की बातें पसंद नहीं आती, ये लोग देश को टुकड़ों में देखते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment