Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले-देश की उपलब्धि पर कुछ नाराज फूफा बन जाते:इन्हें विकसित भारत की बातें पसंद नहीं आती, ये लोग देश को टुकड़ों में देखते हैं

    20 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के महान गायक भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। प्रोग्राम दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। इस मौके पर पीएम ने उन्हें सच्चा देशभक्त और महान राष्ट्रवादी बताया। असम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा- हम सभी भारतीय विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं। लेकिन ऐसी बातें उनको पसंद नहीं आतीं, जो भारत को भी टुकड़ों में देखते हैं। जो देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा बने घूमते रहते हैं। मैं तो कहूंगा कि ऐसे नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए। भूपेन हजारिका गायक, कंपोजर, गीतकार, फिल्ममेकर और लेखक थे। उनके गीतों में असम की संस्कृति और आम आदमी की जिंदगी का बातें होती थीं। पीएम ने कहा- प्रखर राष्ट्रवादी और सच्चे देशभक्त थे भारत की भावनाओं को अपनी आवाज दी- पीएम ने कहा- पिछले वर्ष मैने गुवाहाटी में भी कहा था कि भूपेन दा ने भारत की भावनाओं को अपनी आवाज दी है। हमारा सौभाग्य है कि उनकी विरासत को भारत सरकार ने उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। वे प्रखर राष्ट्रवादी और सच्चे देशभक्त थे। असम सरकार ने एक नया अवॉर्ड शुरू किया- पीएम ने कहा- भूपेन हजारिका जी की याद में, हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने एक नया अवॉर्ड शुरू किया है, और इसकी शुरुआत आदरणीय उषा मंगेशकर जी के सम्मान के साथ हुई। उषा दीदी को सम्मान देना भूपेनदा की विरासत और संगीत की दुनिया को एक श्रद्धांजलि है। असम और देश भर में कई पीढ़ियां भूपेन दा और उषा दीदी के गाने सुनकर बड़ी हुई हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लता दीदी और आशा दीदी, आज जहां भी होंगी, हम पर अपना आशीर्वाद बरसाती रहेंगी। समारोह का समापन राजधानी में हुआ- आज का यह आयोजन असम और नॉर्थ-ईस्ट के साथ-साथ भारत की कला और हमारी सामूहिक चेतना का भी उत्सव है। यह भी सुखद है कि भारत रत्न भूपेन हजारिका जी की जन्म शताब्दी का समारोह गुवाहाटी से शुरू हुआ था, लेकिन इसका समापन देश की राजधानी में हो रहा है। हम नए भारत का निर्माण देख रहे हैं- युवा भूपेन हजारिका जी ने एक नया असम और एक नया भारत बनाने का संकल्प लिया था। और आज, हम अपनी आंखों से एक नए भारत का निर्माण देख रहे हैं। आज के युवा स्टार्टअप बना रहे हैं, अंतरिक्ष में रॉकेट भेज रहे हैं, और कृषि, वित्त, खेल और में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। 500 मिलियन भारतीय बहुत ज्यादा गरीबी से बाहर निकले- हमारा संकल्प है कि कोई पीछे न छूटे। सब मिलकर आगे बढ़ें और मिलकर तरक्की करें। और इसका नतीजा हमने अभी वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में देखा है। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि पिछले 50 सालों में 500 मिलियन भारतीय बहुत ज्यादा गरीबी से बाहर निकले हैं। असम में भी बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है। विधायक भी रह चुके भूपेन हजारिका भूपेन हजारिका ने संगीत के साथ-साथ समाज और राजनीति में भी काम किया था। वे 1967 से 1972 तक असम की नावोइचा सीट से निर्दलीय विधायक रहे थे। असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे नदी पुल 'ढोला-सदिया पुल' का नाम भी उन्हीं के सम्मान में 'भूपेन हजारिका सेतु' रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी बोले- नशा युवाओं के लिए चुनौती, इससे मुक्ति जरूरी:PM ने मन की बात में बताया, खोया मोबाइल संचार साथी से कैसे मिलेगा
    Next Article
    पंजाब में चौथे विधायक ने AAP छोड़ी:अकाली दल में शामिल, 2022 में CM को हराया था; बोले- आप का पूरा कंट्रोल दिल्ली के हाथ में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment