Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- न्यूज की तरह जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी:दिवाली मिलन समारोह में कहा- CM बना तो मुझसे पहले मीडिया को पता था

    7 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूजरूम में कुछ भी असंभव नहीं माना जाता। मोदी ने कहा कि भूकंप हो या बाढ़, जब लोग जान बचाकर भाग रहे होते हैं, तब रिपोर्टर अपनी जान जोखिम में डालकर और परिवार की चिंता छोड़कर खबर की कवरेज करते हैं। न्यूज की दुनिया में डेडलाइन सबसे जरूरी होती है। उसी तरह जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी होती है। मोदी ने कहा- मैं 11 अशोका रोड पर पड़ा रहता था। एक दिन पत्रकार अचानक मेरे कमरे में आ गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में मेरा गला पकड़ लिया और कहा कि मिठाई खिलाओ। मैंने पूछा कि किस बात की मिठाई खिलाऊं, तो उन्होंने कहा कि आप गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुझे खुद इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन पत्रकारों को पहले ही पता चल गया था। मोदी की स्पीच की 5 बड़ी बातें… 1. पत्रकारों के साथ पुराने रिश्ते और मीडिया में बदलाव फैक्स से लेकर इंस्टाग्राम रील तक मीडिया का स्वरूप बदल चुका है। पहले खबरों की कवरेज ओबी वैन से होती थी, अब मोबाइल ही ओबी वैन बन गया है। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की खबर पत्रकारों को उनसे पहले मिल गई थी। पत्रकारों ने उन्हें मिठाई खिलाने को कहा। कई पत्रकार अपने खर्चे पर शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे। 2. डेडलाइन और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पत्रकारिता में डेडलाइन से काम की प्राथमिकताएं तय होती हैं और रफ्तार बढ़ती है। देश के सामने भी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की डेडलाइन है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटे-बड़े चरणों में काम करना होगा, 2047 तक इंतजार नहीं करना है। 3. भारत की उपलब्धियां भारत दुनिया के बड़े मोबाइल फोन निर्माता देशों में शामिल है। चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बना है। भारत ने दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में जगह बनाई है और सबसे बड़ा UPI सिस्टम तैयार किया है। 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान, 3 करोड़ लखपति दीदियां और 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाने जैसे लक्ष्य हासिल किए गए हैं। देश का रेल नेटवर्क पूरी तरह इलेक्ट्रिफाई हो चुका है। 4. भारत की सफलता की कहानियां दुनिया तक पहुंचाएं 21वीं सदी में कम्युनिकेशन सबसे बड़ी ताकत है। भारत के पास सस्ता डेटा और दुनिया को सुनाने के लिए उपलब्धियों की कई कहानियां हैं। मीडिया भारतीय प्रतिभाओं, सफलताओं और प्रेरणादायक लोगों को अधिक जगह दे। देश की उपलब्धियों को दुनिया तक पहुंचाना भी देश सेवा का माध्यम है। 5. नशे के खिलाफ जागरूकता और सामाजिक सद्भाव पर जोर मीडिया युवाओं को नशे की लत से बचाने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में भूमिका निभाए। स्वच्छता, डीपफेक, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों को भी मीडिया डिबेट में जगह दी जाए। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई, कहा- हथियार वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर हमले की जिम्मेदारी पसदरान-ए-हुर्रियत ने ली, हिंदूवादी सरकारों-RSS को चेतावनी दी
    Next Article
    केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी फर्जी निकली:पंजाब पुलिस का दावा- हरियाणा के कॉलर ने धमकाया; ₹7 करोड़ की रंगदारी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment