Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी की गाड़ी में बैठकर मैक्रों बोले- जय हो, तस्वीर हुई Viral

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी कार में  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो सवार नजर आ रहे हैं। इमैनुअल मैक्रो ने एक बार फिर से भारतीयों का दिल जीत लिया है। जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल इमैनुअल मैक्रो ने कार के भीतर बैठे उनकी और पीएम मोदी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जय हो के कैप्शन के साथ साझा किया और भारत को सलाम किया। फ्रांस के राष्ट्रपति के इस पोस्ट की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें फ्रांस के राष्ट्रपति 3 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। जहां मुंबई में आयोजित भारत फ्रांस इनोवेशन फोरम में मैक्रो का अंदाज बिल्कुल दोस्ताना और भरोसे से भरा हुआ था। इसे भी पढ़ें: भारत की इस 166KM जमीन ने हिलाई दुनिया, 92000 करोड़ लगा कर सरकार क्या करने जा रही है?उन्होंने कहा कि भारत आज टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल कंपनियों में भारतीय टैलेंट का दबदबा इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि अल्फाबेट, Microsoft, IBM, AOब और Palo Alto नेटवर्क जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी भारतीय मूल के हैं। यानी कि भारत अब सिर्फ फॉलोअर नहीं ट्रेंड सेटर है। मैक्रो ने साफ किया है कि रक्षा क्षेत्र भारत और फ्रांस रिश्तों की मजबूत नींव है। मेक इन इंडिया के तहत फ्रांस भरोसेमंद पार्टनर बनकर अगली पीढ़ी के इंजन, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स, आधुनिक लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों के विकास में साथ काम कर रहा है। यानी आने वाले समय में बड़े डिफेंस डील और जॉइंट प्रोडक्शन भारत और फ्रांस के बीच देखने को मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: India-France की रणनीतिक साझेदारी हुई और मजबूत, Hammer Missiles Deal से दुश्मनों की बढ़ेगी टेंशनसिर्फ रक्षा ही नहीं अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी में भी भारत और फ्रांस का तालमेल लगातार बढ़ा है। जहां जॉइंट सेटेलाइट प्रोजेक्ट से लेकर आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली टेक्नोलॉजी तक हर मोर्चे पर दोनों देशों का सहयोग गहराता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें इमैनुअल मैक्रोन का यह दौरा बेहद अहम है। जहां सबसे पहले इमैनुअल मैक्रोन मुंबई पहुंचे। यह इमैनुअल मैक्रोन की चौथी भारत यात्रा है।Jai Ho! 🇮🇳🇫🇷 pic.twitter.com/SUx4ILKsip— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 17, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी AI Summit में बिजी थे तभी भारत आ पहुंचा रूस का भयंकर युद्धपोत, चौंक गए सभी!
    Next Article
    खेड़ा बोले- सिब्बल का जेफ्री एपस्टीन से कोई संबंध नहीं:भाजपा झूठ फैला रही, कपिल को 2020 में न्यूयॉर्क में शिक्षा संस्थान ने सम्मानित किया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment