Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स:अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

    2 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। X पर 2 साल पहले 100 मिलियन, अब 106.5 सोशल मीडिया X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया। पीएम ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर 'न्यूट्रिशन लेबल' होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी 'ऑथेंटिसिटी लेबल' होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रूट से होली में चलेंगी 80 स्पेशल ट्रेन:दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों से आना जाना होगा आसान
    Next Article
    ₹590 करोड़ रुपए के फ्रॉड के 4 किरदार:IDFC बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड, रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी व साले के नाम फर्जी कंपनी; 300 करोड़ ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment