Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रूट से होली में चलेंगी 80 स्पेशल ट्रेन:दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों से आना जाना होगा आसान

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार बड़ी तैयारी की है। रेलवे की ओर से कुल 80 होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो 400 फेरों में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। गोरखपुर रूट और यहां से चलने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए भारी मांग देखी जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली से पहले विभिन्न स्टेशनों से 54 विशेष ट्रेनें 250 फेरों में चलाई जा रही हैं। वहीं होली के बाद यात्रियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए 26 विशेष ट्रेनें 150 फेरों में संचालित होंगी। इस तरह कुल मिलाकर 80 ट्रेनें 400 फेरों में सेवा देंगी। गोरखपुर और आसपास के स्टेशनों से चलने वाली ये ट्रेनें नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जोधपुर, राजकोट और पुरी जैसे शहरों तक जाएंगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हर साल होली के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। त्योहार के बाद वापस कामकाज पर जाने वालों की भी भीड़ रहती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय नियमित ट्रेनों के साथ-साथ होली विशेष ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें। ट्रेनों की समय-सारिणी, ठहराव और सीटों की जानकारी के लिए यात्री रेलवन ऐप की मदद ले सकते हैं। रेलवे का कहना है कि विशेष ट्रेनों से यात्रा कर लोग अपनी होली की यात्रा को आसान और सुखद बना सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में ग्रूमिंग गैंग के टारगेट पर पंजाबी लड़कियां:लालच-डर दिखाकर साथ सोने को करते मजबूर; युवकों के साथ रेस्टोरेंट मैनेजर-लैंडलॉर्ड भी शामिल
    Next Article
    मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स:अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment