Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैथा की सड़कों पर निराश्रित गोवंशों का जमावड़ा:गौशालाओं के बावजूद किसान और राहगीर परेशान, हादसों का खतरा

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर देहात में प्रशासन के दावों के बावजूद मैथा तहसील क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़कों और खेतों में घूम रहे गोवंश के झुंड किसानों और राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रहे हैं। शिवली-कल्याणपुर रोड, मैथा रोड और शिवली-बेला मार्ग सहित क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों पर आवारा गोवंश के झुंड देखे जा सकते हैं। टोडरपुर, मलिकपुर, निहुटा, बागपुर बरार, बैरी शिवली और मैथा नहर पुल के आसपास इनका जमावड़ा रहता है। सड़कों पर बैठे गोवंश आवागमन में बाधा डालते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाते हैं। किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि तारबंदी के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं हैं। थोड़ी देर के लिए खेत खाली छोड़ते ही गोवंश घुसकर फसलें बर्बाद कर देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। क्षेत्र में गौशालाएं संचालित होने के बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। यह स्थिति गोवंश संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाती है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी वृहद गौशालाओं के संचालन में कथित लापरवाही के कारण गोवंश संरक्षण अभियान प्रभावी नहीं हो पा रहा है। हाल ही में बैरी के पास आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में एक कार तालाब में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस गंभीर घटना के बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित करने के लिए ग्राम सचिवों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें मैथा क्षेत्र की स्थिति की जानकारी नहीं थी और अब इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराकर जल्द अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सीएम का पश्चिम बंगाल में रोड-शो व सभा:मुख्यमंत्री योगी की सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ से कार्यकर्ताओं में उत्साह
    Next Article
    आगरा में जूते के सोल की फैक्ट्री में लगी आग:धुआं देख मची भगदड़, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment