Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के स्वागत में कैबिनेट ने खड़े होकर तालियां बजाईं:PM का 4399 दिन का कार्यकाल, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा; कांग्रेस बोली- यह संदिग्ध उपलब्धि

    10 hours ago

    2

    0

    नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पास था। वे 4398 दिनों तक इस पद रहे। मोदी का पीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है। दोपहर 12.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने पीएम मोदी के स्वागत में खड़े होकर तालियां बजाईं। साथ ही एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर भी पूरे देश में NDA और भाजपा के नेता, सांसद, केंद्रीय मंत्री मंदिरों में पूजा कर रहे हैं, हवन कर रहे हैं। वहीं, मोदी के रिकॉर्ड पर कांग्रेस ने कहा- यह खुद से घोषित और संदिग्ध तरीके से गढ़ी गई उपलब्धि है। मोदी भारत के गले में ‘चक्की का पत्थर’ बन गए हैं। उनके कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। इस कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी नेहरू से आगे निकल गए हैं। दोपहर 3 बजे दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को आज दोपहर 3 बजे एनडीए की अहम बैठक होगी। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में मोदी के इस रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा। इसके साथ ही 'विकसित भारत-2047' के रोडमैप, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं, 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्‍तान पर पाकिस्‍तान ने किया एयरस्‍ट्राइक, 13 लोगों की मौत; मरने वालों में 11 बच्चे शामिल, घटियापन पर उतर आई मुनीर की सेना
    Next Article
    दिल्ली होटल आग- लाइसेंस मालिक नहीं, कर्मचारी के नाम:अकाउंटेंट बोला- सारे दस्तावेज जले; घटना वाले दिन मेट्रो से शहर में घूम रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment