Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंथा खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र में सनसनी, मोबाइल से पहचान की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद के जंगल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह शव आदमपुर गांव निवासी एक किसान के मेंथा के खेत में खड़े आम के पेड़ पर पाया गया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब पेड़ पर शव देखा तो वे सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल गांव के अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कोमल तोमर मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। सैमसंग मोबाइल बना पहचान का सुराग मृतक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष आंकी जा रही है, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मौके से पुलिस को सैमसंग कंपनी का एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जो युवक की पहचान का अहम सुराग बन सकता है। पुलिस मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है ताकि लापता व्यक्तियों के आधार पर पहचान संभव हो सके। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। युवक ने मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी, जबकि सफेद टी-शर्ट बेल्ट के नीचे दबा रखी थी। आदमपुर थाना अध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है और शिनाख्त कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 14 SI लाइन हाजिर:एसपी ने कहा- चोरी के खुलासे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    अपेक्षा समिति ने सुपोषण जागरूकता अभियान चलाया:जौरा के प्राइमरी स्कूल में महिलाओं-बच्चों को मिली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment