Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैथा में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस:रसूलाबाद, सिकंदरा, अकबरपुर में अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में होगा आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2026 को तहसील मैथा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होता है। इसका मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। इस आयोजन में जिलाधिकारी स्वयं क्रमवार तहसीलों की अध्यक्षता करते हैं, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। 21 फरवरी 2026 के रोस्टर के अनुसार, तहसील मैथा में जिलाधिकारी अध्यक्षता करेंगे। अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित होगा। तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अध्यक्षता करेंगे। शेष तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसील स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 21 फरवरी - आपके काम की खबर:UGC के खिलाफ संगठनों का हजरतगंज में प्रदर्शन, RTO ऑफिस में परिवहन मेला
    Next Article
    लखनऊ में पूर्व एमएलसी के नाम पर सड़क:प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन, बोले- पंडित राघव राम मिश्र कुशल संगठनकर्ता थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment