Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में 2 चोरों के पैर में लगी गोली:हरदोई में 6 अन्य गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं में कार्रवाई

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई की अरवल पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, घटना में प्रयुक्त एक कार, 49,000 रुपए नकद, तीन बंडल कॉपर, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। चोरी की घटना में पुलिस ने की कार्रवाई यह कार्रवाई अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चौकीदार असलम खान द्वारा 1 अप्रैल 2026 को दर्ज कराए गए एक मुकदमे के बाद शुरू हुई। असलम खान ने 31 मार्च को ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की सूचना दी थी। जिले में ट्रांसफार्मर तेल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एसओजी टीम प्रभारी राजेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार और अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में 31 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की थी। मुठभेड़ में 2 चोर घायल पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर घटवासा गांव के पास ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की फिराक में खड़े आरोपियों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें फर्रुखाबाद के उनरापुर का रहनेवाला सत्येंद्र और कासगंज के नगला कटिक निवासी गजेंद्र के पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। घायल आरोपियों के अलावा, पुलिस ने उनरापुर, फर्रुखाबाद निवासी प्रवेश, सुरेंद्र, अनूप और हरपालपुर थाना क्षेत्र के अजतूपुर गांव निवासी मुनेंद्र, रोहित व अजय को मौके से गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी संख्या में बरामदगी पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, 49,000 रुपए की नकदी, तीन बंडल कॉपर, दो तमंचे (315 बोर), चार कारतूस और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए। दोनों घायल आरोपियों पर दर्ज हैं पांच मुकदमे घायल आरोपियों सत्येंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में कुल पांच मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी सत्येंद्र पर फर्रुखाबाद के मेरापुर थाने में 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं साल 2022 में मैनपुरी के ऐलामऊ थाने में चार मुकदमे दर्ज हुए है। दूसरे आरोपी सुरेंद्र साल 2010 में फर्रुखाबाद के मेरापुर थाने समेत पांच अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। एसओजी और सर्विलेंस के 14 पुलिस कर्मियों की थी टीम ट्रांसफार्मर तेल चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया प्रभारी स्वाट एसओजी टीम उप निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस टीम उप निरीक्षक अब्दुल जब्बार, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चंदेल, सागर चौधरी आनंद, कांस्टेबल बृजनंदन, स्वाट टीम के कांस्टेबल मंजेश, त्रिवेश , सर्विलांस टीम के कांस्टेबल ओमबीर, यादवेंद्र, राजकुमार, उज्जवल, आकाश नितिन कार्रवाई में शामिल थे। अरवल थाना अध्यक्ष समेत 17 पुलिस कर्मियों की टीम ने की कार्रवाई ट्रांसफार्मर तेल चोरी के मामले का खुलासा करने में अरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह, उप निरीक्षक अभय सिंह, करुणेश पाठक, शिवकुमार, राजेश श्रीवास्तव, महिला उप निरीक्षक दीक्षा कटियार, हेड कांस्टेबल वीरन यादव, पवन कुमार, आजाद प्रताप सिंह, कांस्टेबल आशुतोष, मोहित, अंकुर डीगमोहन, भानु चंद्र, कुमार योगित, गौरव मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उमरौल पोखरी रोड पर 250 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वायल चोरी करने, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चांदमारी गांव स्थित 400 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, ग्राम खेतई स्थित 250 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल कोर बाइंडिंग बुसिंग रॉड चोरी करने के मामले का भी खुलासा हुआ है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में बकरी के पानी पीने पर विवाद:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर भी फेंके; दो घायल
    Next Article
    पीलीभीत DIOS ऑफिस घोटाला:50 करोड़ के फर्जीवाड़े में चपरासी का बड़ा खुलासा, दो क्लर्कों के नाम आए; डिजिटल सबूतों की जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment