Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मिठाई देखकर विधायकों के मुंह से लार टपकने लगेगा':लखीमपुर में सीएम योगी ने ली चुटकी; 4356 थारू परिवारों को जमीन का हक मिला

    12 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थारू समुदाय को उद्योग-धंधों से जोड़ने की बात करते हुए मंच पर मौजूद विधायकों की चुटकी ली। बेकरी उद्योग से जुड़े रोमी साहनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- आप देखना, जैसे ही रोमी जी की बेकरी खुलेगी, मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों के मुंह में भी पानी आ जाएगा। ये शानदार मिठाइयां बनाते हैं। जब आपको अधिकार पत्र देने की बात हो रही थी, तब रोमी जी मेरे पास भी मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे। अब वही मिठाई यहां बनाई जाएगी। उन्होंने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि थारू समुदाय के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिन्हें अब वापस लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण दिया, जबकि महाराणा प्रताप के वंशजों पर अत्याचार किए गए। मुख्यमंत्री शनिवार को लखीमपुर में बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों, थारू जनजाति के 4356 परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 2350 आश्रित परिवारों को जमीन के मालिकाना हक के अधिकार पत्र वितरित करने पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पलिया के चंदन चौकी स्थित हेलीपैड पर दोपहर करीब 12 बजे उतरा। मुख्यमंत्री 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं का लाभ लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, पलिया, निघासन, मोहम्मदी और धौरहरा विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। पढ़िए सीएम योगी के स्पीच की प्रमुख बातें... 1- अब कोई दबंग आपकी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि अब न वन विभाग, न पुलिस और न ही राजस्व विभाग का कोई अधिकारी लोगों के अधिकारों में हस्तक्षेप कर सकेगा। अवैध वसूली और गलत लेखा-जोखा के जरिए जमीन कब्जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा- शास्त्रों के अनुसार वही शासन श्रेष्ठ है, जहां प्रजा सुखी हो। जनता की खुशी में ही शासन की सफलता निहित है। 2- इस जमीन के लिए आपकी कई पीढ़ियां गुजर गईं सीएम ने कहा कि इस जमीन के लिए कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों और थारू समाज को दशकों से अधिकार नहीं मिल पाया था, लेकिन अब यह अधूरी यात्रा पूरी हो रही है। 3- चंदन चौकी की पहचान, राणा सांगा को याद किया सीएम कहा कि चंदन चौकी पलिया की पहचान है, जहां वनवासी संस्कृति, स्वाभिमान और तराई की उर्वरता एक साथ दिखाई देती है। पहले थारू समुदाय को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जाता था और वे अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि अगले दिन महाराणा सांगा की जयंती है, और इस अवसर पर अधिकार पत्र मिलना गौरव का विषय है। 4- पहले बसाया गया, लेकिन अधिकार नहीं दिया गया योगी ने कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए हुए वे लोग जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ खोया। ब्रिटिश कालखंड में इनके अधिकार बाधित कर दिए गए। जमीनों पर ब्रिटिशर्स ने कब्जा कर लिया, इनको यातनाएं दी, किसी को कालापानी की सजा तो किसी को फांसी की सजा दी। किसी को बिना सुनवाई देश निकाला कर दिया। जैसे तैसे वे लोग देश की आजादी के बाद मुक्त हुए, तत्कालीन सरकार ने उनको बसाने की व्यवस्था की। बसाया तो लेकिन बसाने के साथ कभी भी उनको उनका अधिकार, जमीन का हक नहीं दिला पाए। याद करिए, कितनी लंबी यात्रा है। वे लोग जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया, वे लोग आजाद भारत में अपने अधिकार से वंचित थे। जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया लेकिन स्वतंत्र भारत में उनको अधिकार से वंचित कर दिया गया। थारू समाज के लोग को 1976 में जमीन देने की बात की गई थी लेकिन कभी भी स्वामित्व नहीं मिला। 1955 में पूर्वी यूपी में आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी उनका अधिकार नहीं मिल पाया। 5- केवल परिवार के बारे में पिछली सरकार ने सोचा योगी ने कहा- पिछली सरकारों में संवेदना का अभाव था। अपने परिवार से उठ पाते तो इन थारूओं के बारे में, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के बारे में सोच पाते। लेकिन जिनको समाज को बांटने से फुर्सत न हो, जिन्होंने सदैव समाज को बांटने का काम किया, आपके हक और संसाधनों पर डकैती करने का काम किया हो, उनसे उम्मीद करना कि यह आपको आपका अधिकार दिलाएंगे, कभी नहीं दिलाएंगे। आपकी पहचान को समाप्त करने के लिए ये उतारू थे। याद करिए, आपका अधिकार तो नहीं मिल पाया लेकिन आपके सामने, आपके नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। लेकिन मैं आज गौरव के साथ कह सकता हूं कि जिस जमीन पर आपका कब्जा है, जहां पर आप खेती जोतते हैं, जहां पर फसल लहलहाती है, जहां पर आपने सपने बोए थे, वहां पर डबल इंजन की सरकार खड़े होकर आपके सपनों को आकार देने के लिए आपको भौमिक अधिकार देने के लिए आई है। थारू जनजाति के 4356 परिवारों को 5358 हेक्टेयर जमीन का अधिकार यहां पर सौंपा गया है। अब आप उसके मालिक हो गए। आप अपने सपनों को एक नया पंख दे सकते हैं। ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए हुए 2359 सेनानियों के आश्रितों के परिवारों को 4251 हेक्टेयर जमीन का अधिकार सरकार दे रही है। 6- सिर्फ एक गांव में पहले विकास होता था सीएम योगी ने कहा- पहले विकास का कार्य सिर्फ एक गांव में होता था। आज 25 करोड़ की आबादी हमारा परिवार है। पहले विकास भी सैफई में और योजना भी सब सैफई में। प्रदेश के गरीबों के हक पर डकैती डालकर एक परिवार ही सारा लाभ लेता था। 7- योगी बोले- थारू लोग बेकरी उद्योग से जोड़े जाएंगे सीएम ने कहा- ये केवल अधिकार नहीं मिला है, विकास की नई धारा को आगे बढ़ाने की पहल है। जैसे रोमी साहनी ने अपने पैरों पर खड़ा होकर जनता की लड़ाई भी लड़ी और विकास के कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया। मैं आपको नई जिम्मेदारी देने जा रहा। आपने विकास के नए मॉडल खड़े किए हैं। आपने अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है और व्यवसाय कैसे आगे बढ़ सकती है। मैंने आपकी बेकरी के बारे में काफी सुना है। मैं चाहूंगा कि चंदन चौकी और उसके आसपास कुछ ऐसा खड़ा करिए कि जिससे थारू लोगों में भी आत्मनिर्भरता हो। हम उनसे जोड़कर पूरी तराई के साथ उत्तराखंड में भी आपकी बेकरी के प्रोडक्ट को भेज सकेंगे। 8- मुकदमे वापस लेने का ऐलान सीएम योगी ने कहा- रोमी साहनी की थारू जाति के लोगों पर समाजवादी पार्टी की सरकार ने मुकदमे कर दिए थे लेकिन हम कह रहे हैं कि हम उसे वापस लेंगे। सपा सरकार हर जिले में बड़े-बड़े माफिया और दुर्दांत अपराधियों को पालती थी और महाराणा प्रताप के वंशजों पर अत्याचार करती थी, झूठे मुकदमे दर्ज करती थी। मैं कह सकता हूं कि आप पर कोई अत्याचार नहीं कर पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक को नगर पंचायत में घुसने नहीं दिया:मंत्रीजी ने खरीदी 'चुनावी' सब्जियां, भक्ति में खो गए राजा भैया
    Next Article
    जालौन में महिला का शव फंदे पर लटका मिला:पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment