Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी 15 नवंबर तक बंद:महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश, खुले में बिक रहीं मिठाइयां

    1 day ago

    3

    0

    महराजगंज में दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। शहर से कस्बों और गांवों तक दुकानें सजी हैं। कई दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखकर बेची जा रही हैं। इससे उनकी गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी सहायक आयुक्त द्वितीय केके उपाध्याय के अनुसार, आयुक्त स्तर से 5 से 15 नवंबर तक छापेमारी नहीं करने का निर्देश मिला है। ऐसे में त्योहार के दौरान मिठाइयों की जांच और मिलावट रोकने को लेकर चिंता जताई जा रही है। महराजगंज शहर के अलावा फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, सिसवा, परतावल और घुघली के बाजारों में भी मिठाइयों की दुकानें सजी हैं। बड़े दुकानदार मिठाइयों को ढंककर रख रहे हैं और साफ-सफाई का ध्यान दे रहे हैं। वहीं, कई छोटी दुकानों पर मिठाइयां खुले में बिक रही हैं। त्योहार में मिठाई खरीदने वालों के लिए उसकी शुद्धता पहचानना चुनौती है। छापेमारी नहीं होने की अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की निगरानी कैसे होगी, इस पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राहकों को मिठाई खरीदते समय साफ-सफाई, गुणवत्ता और निर्माण तिथि देखनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने:ज्ञानपुर विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया
    Next Article
    रणवीर की ‘प्रलय’ शूटिंग से आजाद मैदान में बवाल मचा:अंडर-14 और अंडर-16 मैच टले; MCA ने मैदान के व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment