Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा BSA कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़, प्रदर्शन:एलवाईजेपी ने निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की

    56 minutes ago

    1

    0

    मथुरा के बीएसए डिग्री कॉलेज परिसर में छात्रा से कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में सोमवार को लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी (एलवाईजेपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल मिलना चाहिए। किसी भी तरह की छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने “छात्राओं का सम्मान हमारी पहचान” और “सुरक्षित कैंपस छात्रों का अधिकार” जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। बोले- किसी को दोषी ठहराना उद्देश्य नहीं एलवाईजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को पहले से दोषी ठहराना नहीं है। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जल्द पूरी कर स्थिति स्पष्ट की जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पार्टी ने कॉलेज प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। साथ ही परिसर में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक गौरव कश्यप, सूरज कुंतल, विनय बंसल, मिली कौर, प्रतीक्षा सारस्वत, मयंक तिवारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:UPI पर MDR शुल्क लगाए जाने का विरोध, घंटाघर में नारेबाजी
    Next Article
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारी पर की बैठक:औरैया में शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment