Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा: छाता फ्लाईओवर पर युवक की मौत:अज्ञात ट्रक ने तीन बच्चों के पिता को कुचला

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा के छाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित छाता फ्लाईओवर पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी नरेंद्र (35) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकले थे। रेलवे स्टेशन कॉलोनी की ओर से फ्लाईओवर पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलकर फरार हो गया। इस हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। नरेंद्र अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हाईवे पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों से बातचीत के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने पुष्टि की कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पालिका में 15 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर जोर, अधिशासी अधिकारी बोले- बजट मिलने पर शुरू होंगे कार्य
    Next Article
    जालौन में सघन वाहन चेकिंग,अवैध सवारी ढो रही कार सीज:पटाखा साइलेंसर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment