Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के बगुलामुखी देवी मंदिर पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह:बोले- टी-20 वर्ल्ड कप जीत की मां से कामना की थी, अब आशीर्वाद लेने आया हूं

    3 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह मथुरा पहुंचे। उन्होंने पुराने बस स्टैंड के पास स्थित बगुलामुखी देवी मंदिर में दर्शन किए। पूजा-अर्चना की और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। रिंकू सिंह ने कहा कि मैंने विश्व कप में जीतने की मां से कामना की थी। मां बगलामुखी के आशीर्वाद से हम टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। इस दौरान उनके साथ मथुरा के भाजपा नेता योगेश द्विवेदी भी थे। करीब 45 मिनट तक वह मंदिर में रहे। दरअसल, भारत ने 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता है। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। 2 तस्वीरें देखिए… दोपहर को मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की सोमवार को रिंकू सिंह छटीकरा स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फार्महाउस पहुंचे। फार्महाउस पर पुष्पा शर्मा और भाजपा नेता पंडित योगेश द्विवेदी ने शॉल ओढ़ाकर रिंकू सिंह का सम्मान किया। उन्होंने रिंकू सिंह और भारतीय टीम को विश्वकप जीत की बधाई दी। इसके बाद योगेश द्विवेदी के साथ दोपहर करीब 12 बजे रिंकू सिंह मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां पर सेवायत नीरज चतुर्वेदी ने पूजा कराई। रिंकू सिंह ने मां को पुष्प अर्पित कर भोग लगाया। इसके बाद दीप जलाया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई। रिंकू ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं, बोले- सभी का प्यार मिला इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ देश में शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा करने के बाद रिंकू सिंह ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि देशवासियों और ब्रजवासियों से हम लोगों को बहुत प्रेम मिला है। हम इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। रिंकू के साथ उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सदस्य अंश द्विवेदी भी थे।मंदिर में पूजा करने के बाद रिंकू सिंह ईंधन स्टेशन पहुंचे। यहां इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी लक्की गौतम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। ​वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह 5 मैचों में मौका मिला रिंकू सिंह को 2024 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी और वे ट्रैवलिंग रिजर्व थे। लेकिन इस बार उन्हें मौका मिला और उन्होंने भारत के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप खेला। टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले और 24 रन बनाए। 27 फरवरी को पिता का निधन हुआ था रिंकू के पिता खानचंद 27 फरवरी की सुबह 4.36 बजे खानचंद का निधन हो गया था। उनके पिता फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वह 60 साल के थे। रिंकू ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर टीम इंडिया को जॉइन करने लौट गए थे। विश्वकप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता के लिए इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- पापा आज ट्रॉफी हाथ में है। बस आप साथ नहीं हो। आपका सपना पूरा हो गया। रिंकू सिंह ने आगे लिखा- 'आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है। तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा। बहुत ज्यादा।' रिंकू की प्रिया सरोज से 2025 में हुई थी सगाई, IPL के बाद शादी होनी है रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इसी साल जून, 2026 में 7 फेरे लेने वाले हैं। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी की तारीख पर परिवार फिर से विचार कर सकता है। मई में प्रिया के साथ हो सकती है शादी इससे पहले दो बार रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। ​फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि IPL, 26 मार्च से 31 मई के बीच प्रस्तावित है। जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। शादी काशी में होगी। रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। ………… ये खबर भी पढ़िए- BCCI टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा:यह पैसा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ मे बंटेगा; भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। यह पैसा खिलाड़ियो और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा। भारत ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट:युवक को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटी, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
    Next Article
    घाटमपुर में जमीन विवाद में पुलिस पर हमला:दरोगा और महिला सिपाही से धक्का-मुक्की, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment