Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल नगर निकायों में 29 सभासद नामित:नगर पालिका परिषद में पांच-पांच सभासद शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने संभल की नगर निकायों में 29 सभासदों को नामित किया है। इनमें संभल, चंदौसी और बहजोई नगर पालिका परिषद में पांच-पांच सभासद शामिल हैं। जबकि पांच नगर पंचायतों में कुल 14 सभासद नामित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। नगर पालिका परिषद संभल के लिए सुरेश अटल, शान अली, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता और आलोक भारती को सदस्य नामित किया गया है। चंदौसी नगर पालिका परिषद में संजय बंसल, रिंकू दिवाकर, उमा श्रीवास्तव, विक्की प्रजापति और बाबूलाल सेन को सभासद नामित किया गया है। बहजोई नगर पालिका परिषद के लिए मंजू वाल्मीकि, कपिल गोयल, अमर सिंह, अक्षय शर्मा और नीरज वार्ष्णेय को सदस्य नामित किया गया है। सिरसी नगर पंचायत में वंदना वाल्मीकि, अनिल श्रीमाली और विजय गुप्ता को नामित किया गया है। नरौली नगर पंचायत में कमल दिवाकर, विनोद माली और संजीव राघव को सदस्य बनाया गया है, जबकि गुन्नौर नगर पंचायत में महिपाल सिंह, अंजू वार्ष्णेय और जूलियस जाटव को सभासद नामित किया गया है। बबराला नगर पंचायत के लिए योगेंद्र सिंह, संजीव वर्मा और विवेक गुप्ता को नामित करने का आदेश जारी हुआ है। गवां नगर पंचायत में नीलम वर्मा और धीरेंद्र को सभासद नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संभल की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में पुराने कार्यकर्ताओं को नामित सदस्य बनाकर उन्हें साधने का प्रयास किया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विभागों में खाली पड़े अन्य पदों पर भी सरकार जल्द ही सदस्यों को नामित करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इन नगर निकायों का कार्यकाल अब केवल दो साल ही शेष बचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रेन से कटकर ACMO के चाचा की मौत:फाटक पार करते समय हादसा, बेटी के घर गए थे
    Next Article
    10 रुपए के लेनदेन पर दुकानदार को पीटा, VIDEO:मैनपुरी में पुलिस के सामने भी नहीं रुके हमलावर, दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment