Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के बरसाना में लड्डू-लट्ठमार होली की तैयारी:भीड़ प्रबंधन पर फोकस, देर रात अतिक्रमण हटाने पहुंचीं SDM

    12 hours ago

    1

    0

    बरसाना में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डू और लट्ठमार होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शनों के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात एसडीएम ने बरसाना पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बरसाना की संकरी गलियों और सीढ़ियों से होकर श्रद्धालु Shri Radha Rani Temple में दर्शन करने पहुंचते हैं। इन रास्तों पर दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है, जिससे मार्ग और संकरा हो गया है। भीड़ के समय श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार से पहले प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि लड्डू और लट्ठमार होली के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण पर चला हथौड़ा बरसाना कस्बे की गलियों में हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शुक्रवार की देर शाम SDM गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी बरसाना पहुंची। जहां उन्होंने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कराने की कार्यवाही की। देर रात 8 बजे शुरू हुई यह कार्यवाही 12 बजे तक चली। SDM के देर रात बरसाना पहुंचने और अतिक्रमण पर कार्यवाही करने की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने खुद ही ध्वस्त किए अतिक्रमण SDM प्राजक्ता त्रिपाठी की कार्यवाही को देखते हुए सुदामा चौक के आसपास के दुकानदारों ने खुद ही अपने पक्के अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने अपने ही निर्माण पर खुद ही हथौड़ा चलाया। बरसाना वासियों का कहना था सुदामा चौक पर पहली बार अतिक्रमण हटाया गया है यहां किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई कार्यवाही करने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 56 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट:पुलिस करेगी निगरानी, अपराध पर लगाम लगाने की पहल
    Next Article
    कानपुर में आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन:मेघदूत और टैफ्फो तिराहा, सरसैया घाट के रास्ते भारी वाहन नहीं जाएंगे, महाशिवरात्रि पर सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment