Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के डाक सेवक की पलवल में हत्या:14 फरवरी को कोसीकलां में हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने कराई नामजद FIR

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र से 9 फरवरी को अपहृत किए गए डाक सेवक की हत्या कर दी गई। डाक सेवक को बंधक बना कर अपहरण करके ले गए बदमाशों ने हरियाणा के पलवल में उसे जिंदा जला दिया। हरियाणा पुलिस के संपर्क करने पर परिजनों ने अंगूठी और पैर के निशान से डाक सेवक की पहचान की है। शनिवार की देर शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई ने एक नामजद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 9 फरवरी को हुआ था अपहरण कोसीकलां के कामर निवासी रामवीर अगरयाला के डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। 9 फरवरी की सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे नाले के समीप कार सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया और अपहण करके कार में डालकर ले गए। आसपास के लोगों ने इसे देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जहां नाले के पास उनको बाइक खड़ी हुई मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मथुरा पुलिस की 5 टीम नहीं कर सकी तलाश एसपी ग्रामीण ने पांच टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश में लगा दी। बदमाशों ने पलवल में ले जाकर नहर के पास डाक सेवक की जला कर हत्या कर दी। इसके बाद आधा जला शव नहर में फेंक कर फरार हो गए। पलवल पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से हरियाणा तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बाद में कोई सुराग नहीं लगा। भाई ने की शिनाख्त मथुरा पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो एक शव की जानकारी हुई। पुलिस ने शुक्रवार को परिजन को ले जाकर पहचान कराई। रामवीर के भाई अजीत ने अंगूठी और पैर की निशान से मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की। जिसके बाद शनिवार को हरियाण पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। जिसके बाद गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। भाई ने दी तहरीर मृतक रामवीर के भाई अजीत ने शेरगढ़ थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया । इसमें बताया कि वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है, सभी शादीशुदा है। बहन की शादी चांदहट पलवल में 25 वर्ष पहले हुई थी। इसके तीन बच्चे थे। इनमें लड़कों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जीजा भी एक वर्ष पहले गुजर गए। अब बहन के एक लडकी 20 वर्ष की है। भांजी ने भारत तेवतिया उर्फ भरतू निवासी गांव अलावलपुर के साथ हमारी बिना सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी से छोटा भाई रामबीर सहमत नहीं था। अब भांजी अपने गांव चांदहट में ही अपनी मां के साथ रह रही हैं। इसी बात की रजिंश भारत तेवतिया भाई रामबीर से रखता था। भाई नौ फरवरी को घर से अपनी डयूटी पर जा रहा था। ग्राम जंघहावली से अगरयाला के रास्ता के बीच कार में कुछ लोग आए और अपहरण कर ले गए। इसके बाद शुक्रवार को सूचना मिली कि एक नौजवान लड़के का शव अधजली अवस्था में गांव मांदकौल जिला पलवल के क्षेत्र में आगरा कैनाल नहर के किनारे मिला है। मोर्चरी में जाकर देखा तो वो शव भाई रामबीर का है। पहले किया अपहरण फिर की हत्या अजीत का आरोप है कि भारत तेवतिया व रनजीत निवासी गांव अलावलपुर पलवल ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर भाई रामबीर का अपहरण करके तथा उसकी हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर के किनारे जला कर गए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 200 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।, शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेरेश्वर और अचलेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:अलीगढ़ में ​महाशिवरात्रि पर रात 12 बजे से ही हर–हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू
    Next Article
    गोरखपुर में गर्मी की शुरुआत:2 डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में तेज धूप से गर्माहट महसूस कर रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment