Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के एसटीपी प्लांट में लगी भीषण आग:दो घंटे की मशक्कत के बाद 10 गाड़ियों ने काबू पाया

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जमुनापार स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्लांट में मौजूद मशीनरी, केबल और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल, दोबारा आग भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग का काम जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन और दमकल विभाग ने तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्लांट की मशीनरी और अन्य संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बचाव कार्य में बाधा न आए, इसके लिए प्लांट के आसपास सुरक्षा वको लेकर तैनात रही । स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में मोदी पिचकारी का क्रेज:दुकानदार बोले- हर्बल कलर की बढ़ी डिमांड,कल खेली जायेगी रंगों की होली
    Next Article
    अमरोहा में सिपाही पर गंडासे से हमला:गश्त के दौरान गंभीर घायल, आरोपी हिरासत में पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment