Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रदर्शन:उन्नाव में ग्रामीणों ने भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर गांव में स्थित प्राचीन क्षत्तेश्वर बाबा धाम मंदिर की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। नाराज ग्रामीणों ने भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रशासन से मंदिर की जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लगभग 100 वर्ष पुराने क्षत्तेश्वर बाबा धाम मंदिर की भूमि पर रहीस अहमद नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल की जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस अधीक्षक को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की कि मंदिर की जमीन का तत्काल सीमांकन कराया जाए और कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कुछ ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर की जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया और प्रशासन द्वारा कार्रवाई में लापरवाही बरती गई, तो वे न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने को मजबूर होंगे। उनका कहना था कि यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि आस्था और गांव की धार्मिक विरासत से जुड़ा विषय है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों कर्मियों को वेतन नहीं:होली से पहले सैलरी न मिलने पर प्रदर्शन, जताई नाराजगी
    Next Article
    मथुरा में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित गिरफ्तार:अभियुक्त के पैर में गोली लगी, लूटा सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment