Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के मिनी जामताड़ा से 45 साइबर ठगों को उठाया:100 से अधिक पुलिस वाले 20 गाड़ियों से छापा मारने पहुंचे, दौड़ाकर पकड़ा

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा के 'मिनी जामताड़ा' में साइबर ठगों को पकड़ने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारा।एसपी 20 से अधिक गाड़ियों में पुलिस वालों को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ खेतों में छिप गए। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा। गांव के एक-एक घर की तलाशी ली गई। करीब 5 घंटे तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस 45 से अधिक लोगों को लेकर रवाना हो गई। ये भी बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा बदमाश खेतों के रास्ते राजस्थान सीमा में भाग गए। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक गांव से साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। इसके इनपुट मिलने के बाद यह छापेमारी की गई। सबसे पहले ये तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सोते समय मारा छापा शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा और जांघवली में रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे। उस समय गांव वाले सो रहे थे। पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया। एक -के घर की तलाशी ली गई। 45 से अधिक लोगों को हिरासत में ले गया है। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गए युवक साइबर ठगी से जुड़े हैं। साइबर ठगी की मिल रही थी शिकायत पुलिस को लगातार कई महीनों से साइबर ठगी की शिकायतें मिल रही थी। छानबीन करने पर पता चला कि शेरगढ़ क्षेत्र के गांवों से वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठगों की तलाश में पुलिस ने आज छापा मारा। इस दौरान 45 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है उसके पास से बाइक, फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस शेरगढ़ थाना लाकर सभी से पूछताछ कर रही है। खबर अपडेट हो रही है… ये खबर भी पढ़िए… बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकली गोली:बुलंदशहर में बेटे से बोला- गोली चला, किसी को लगी तो तेरा बाप देख लेगा बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में चली गोली बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकल गई। वह पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। गोली लगते ही 8 साल का मासूम गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घर वालों को बताया। इसके बाद बच्चे का पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए भागा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS के 100 स्वयं सेवकों आज करेंगे श्रीरामार्चनम की प्रस्तुति:सरयू तट पर वंदन होगा, रामलला और हनुमानगढ़ी के सामने जयघोष
    Next Article
    फतेहपुर में दो पक्षों में मारपीट का VIDEO:किसी ने नहीं की शिकायत, वीडियो आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment