Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 2 सितंबर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जश्न:3 दिन गूंजेंगे भजन और बांसुरी की धुन, गायक कन्हैया मित्तल आएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस बार मथुरा में भक्ति, संगीत और संस्कृति का खास संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, लोकगायन, नृत्य और बांसुरी वादन के साथ कई सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। 2 सितंबर से कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे उद्घाटन और दीप प्रज्ज्वलन से होगी। इसके बाद श्याम जी शंख वादन करेंगे। शाम 4:15 से 6:15 बजे तक भारत भूषण भजन, कीर्तन और लोकगायन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से 'मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव' की झांकी गायन और नृत्य के जरिए प्रस्तुत की जाएगी। 3 सितंबर को भजन जैमिंग और कृष्णा कॉन्सर्ट 3 सितंबर को शाम 4 से 5 बजे तक देवर्ष शर्मा भजन गायन करेंगे। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक कृष्णा सागर कलेक्टिव की ओर से भजन जैमिंग होगी। शाम 7 से 9 बजे तक श्रुति अनंदिता वर्मा के निर्देशन में आरुष वर्मा, कमला बरेथ, निशु शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार कृष्णा कॉन्सर्ट-डिवोशनल म्यूजिकल की प्रस्तुति देंगे। 4 सितंबर को कन्हैया मित्तल की भजन संध्या 4 सितंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक मोहित शेवानी 'कृष्णानायन—सुनिए वो जो कभी कहा नहीं गया' प्रस्तुत करेंगे। शाम 5 से 7 बजे तक हार्टफुलनेस फाउंडेशन की प्रस्तुति होगी। इसमें स्नीति मिश्रा 'कृष्णः अनंत रंग, अनंत भाव' प्रस्तुत करेंगी। अनिरबान भजन और बांसुरी वादन, जबकि मैत्रेयी राय भजन गायन करेंगी। कार्यक्रम का समापन शाम 7 से 9 बजे तक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या से होगा। 5 बड़े और 21 छोटे मंच भी बनाए जाएंगे जन्मोत्सव में मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर भी भक्ति और संगीत का माहौल रहेगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से 5 बड़े और 21 छोटे मंच बनाए जाएंगे। इन मंचों पर ब्रज के कलाकार अपनी लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। पहली बार लगेंगे फूड स्टॉल ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य ब्रज की पारंपरिक भक्ति, संगीत और संस्कृति को आधुनिक मंच के साथ जोड़ना है। इस बार पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह परिसर में पहली बार फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। श्रद्धालु कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ अलग-अलग तरह के खान-पान का भी स्वाद ले सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृद्ध ने फर्जी दान पत्र निरस्त कराने को मांगी मदद:आर्थिक स्थिति खराब होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुहार
    Next Article
    बदायूं में नेताओं संग फोटो से रसूख दिखाता था अमन:CO के नाम पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी, 1.40 लाख वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment