Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:एमवीडीए ने गोवर्धन रोड पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने गोवर्धन रोड पर एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश पर अनाधिकृत निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई थाना हाईवे क्षेत्र में चन्द्राग्रीन्स कॉलोनी से आगे राधासिटी कॉलोनी के पीछे खसरा संख्या 440 व 444 में की गई। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि लगभग 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के सड़क निर्माण सहित कॉलोनी का अनाधिकृत विकास कार्य किया जा रहा है। जांच में स्थल पर कोई वैध स्वीकृति या मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद उ.प्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2026/0000878 दर्ज किया गया। नियत तिथि पर सुनवाई के दौरान विपक्षी पक्ष अनुपस्थित रहा और निर्माण कार्य जारी रहा। इसके चलते 29 जनवरी 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए। निर्धारित अवधि में भी अनाधिकृत निर्माण नहीं हटाने पर शुक्रवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सचिव के नेतृत्व में पुलिस बल और थाना हाईवे के सहयोग से मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा तथा बिना स्वीकृति विकास कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज के 130 छात्रों ने किया औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण:बिस्किट निर्माण प्रक्रिया और शोधशालाओं को करीब से जाना
    Next Article
    यमुनानगर में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:2 साल पहले प्रेमिका के पति का किया मर्डर, खेत ले जाकर जलाया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment