Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:2 साल पहले प्रेमिका के पति का किया मर्डर, खेत ले जाकर जलाया शव

    12 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने दो साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के अयोध्या का रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे जगाधरी की शांति कॉलोनी से पकड़ा है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी कोमल उर्फ रूबी और उसकी दिव्यांग दोस्त सोनम को पहले ही पकड़ चुकी है। डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी ने बताया कि 21 मार्च 2024 को यमुनानगर के गोल्डन पुरी कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार (40) की हत्या कर दी गई थी। अजय मूल रूप से बिहार के मोतीहारी जिले का रहने वाला था। अजय के सिर में लोहे की रॉड और गर्दन एवं पेट पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। बाद में शव को ई-रिक्शा में रखकर बुढ़िया रोड पर देवीलाल कॉलेज के सामने खेतों में फेंककर आग लगा दी गई। बाजू पर बना था टैटू डीएसपी मिगलानी ने बताया कि पुलिस को खेतों से अधजली लाश मिली थी। लाश की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन दाहिने हाथ पर अजय कुमार और कोमल गुदा हुआ था। साथ ही ऊपर ओम का टैटू था। अगले दिन लाश की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया था। पत्नी से हुई पूछताछ जांच में मृतक अजय की पत्नी कोमल को शामिल किया गया। पूछताछ में पता चला कि हत्या में कोमल के साथ उसकी दोस्त सोनम भी शामिल थी। दरअसल, कोमल के अपनी दोस्त के साथी अमित के साथ अवैध संबंध थे। कोमल ने अमित को 35 हजार रुपए देकर ई-रिक्शा भी दिलाई थी। 2 साल से फरार था आरोपी अमित मुख्य आरोपी अमित 2 साल से फरार था। 13 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को सूचना पर शांति कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब एक सप्ताह पहले यूपी से यमुनानगर आया था। यहां शांति कॉलोनी में छुपा बैठा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा सके। दोस्ती के बाद हुआ प्यार पूछताछ में अमित ने कबूल किया कि वह पहले चेन्नई डोसा पर काम करता था। कोमल और सोनम भाटिया बिल्डिंग पर सब्जी की दुकान पर काम करती थीं। सोनम ई-रिक्शा चलाती थी। इस बीच उसकी कोमल से दोस्ती हो गई और प्यार हो गया। इस दौरान कोमल का पति अजय बिहार चला गया और वहां जाकर दूसरी शादी कर ली। कोमल पर बनाया बिहार चलने का दबाव कोमल ने अजय के साथ लव-मैरिज की थी। अजय पहले यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। पति की दूसरी शादी से कोमल नाराज थी। साथ ही अजय उस पर बच्चों के साथ बिहार चलने का दबाव बना रहा था। लेकिन कोमल बिहार नहीं जाना चाहती थी, क्योंकि वह अमित के साथ रहना चाह रही थी। प्रेमी को बताई पूरी बात तब कोमल ने पूरी बात दोस्त से प्रेमी बने अमित को बताई। कोमल को अजय से खर्चा मिलना भी बंद हो गया था। साथ ही प्रेमी अमित के एक्सीडेंट के बाद दोनों परेशान चल रहे थे। तब कोमल ने अजय को बिहार से बुला लिया। यहां आकर अजय फिर से कोमल पर उसके साथ चलने का दबाव बनाने लगा। फिर, 20 मार्च 2024 को कोमल, अमित और सोनम ने साजिश रची। अजय ने सिर में मारी रॉड घटना की रात सोनम और अमित ने अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब शराब पी। फिर रात 12 बजे कोमल के घर पहुंचे। यहां अमित ने कोमल को बच्चों के साथ बाहर ई-रिक्शा में बैठा दिया। उसके बाद अमित ने अजय के सोने के दौरान सिर, मुंह और छाती पर लोहे की रॉड से कई वार किए। सोनम ने चाकू से काटी गर्दन बाद में सोनम ने कोमल की रसोई से चाकू उठाकर अजय गर्दन की गर्दन रेत दी और पेट पर कई बार चाकू से हमला किया। अजय की मौत के बाद उसके शव को रजाई में लपेटकर ई-रिक्शा में रखकर बुढ़िया रोड पर खेत में ले जाकर जला दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:एमवीडीए ने गोवर्धन रोड पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
    Next Article
    मथुरा की काशीराम बस्ती में हिंदू सम्मेलन:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment