Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:जयघोष के बीच शहर में निकली झांकियां, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में रविवार को श्री परशुराम शोभा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कच्ची सड़क स्थित बाटी वाली कुंज से विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। यह शोभायात्रा चौक बाजार, डोरी बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने शरबत और जलपान की व्यवस्था भी की, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को राहत मिली। महिलाओं-युवाओं की खास भागीदारी शोभायात्रा में मथुरा जनपद के विप्रबंधुओं के साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। युवाओं के हाथों में फरसा और अन्य धार्मिक प्रतीक शोभा बढ़ा रहे थे। "जय परशुराम" के जयघोष और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की सजीव झांकी रही। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद शोभा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य रूप दिया गया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही। इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा, कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर और मृदुल कृष्ण शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरी यात्रा के साथ मौजूद रहकर व्यवस्था संभाली। श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई यह शोभायात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर पलटी:पेड़ से टकराई कार, टायर निकला; दो युवक बाल-बाल बचे
    Next Article
    मथुरा के होटल में युवक ने जहर खाकर दी जान:दिल्ली में करता था नौकरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment