Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भाजपा की बैठक में चुनावी एजेंडा तय:हर ब्लॉक में लगेगी चौपाल, नितिन नवीन ने बूथ जीतने का दिया मंत्र

    5 hours ago

    2

    0

    मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर मंथन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन को चुनावी जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में अगले तीन महीने की संगठनात्मक कार्ययोजना तैयार करने के साथ जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तीकरण और सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाने पर चर्चा हुई। वहीं, सूत्रों के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा भी उठा। पार्टी के पदाधिकारियों ने 2027 में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत नितिन नवीन ने परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की। इसके बाद सभागार में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नितिन नवीन बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन की तैयारियां बूथ स्तर तक मजबूत करनी होंगी। कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और मेहनत के दम पर ही भाजपा लगातार जनता का विश्वास हासिल कर रही है। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। नितिन नवीन ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 'राधे-राधे, कमल खिला दे' का दिया नारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत राधे-राधे और कमल खिलाने के संकल्प के साथ होने की बात कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम समेत किसी भी विपक्षी दल के पास उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई ठोस विकल्प नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का मुद्दा उठा दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा भी चर्चा में रहा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मौजूद कई पदाधिकारियों ने इस विषय पर अपनी बात रखी और कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाए जाने की इच्छा जताई। इस पर पार्टी के रणनीतिकारों की ओर से कहा गया कि मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय से मामले का निपटारा होने के बाद ही मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। बैठक में काशी और अयोध्या के बाद मथुरा को भी भाजपा के प्रमुख एजेंडे से जोड़कर देखा गया। संकल्प पत्र में कृष्ण जन्मस्थान का जिक्र संभव भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण के मुद्दे का जिक्र कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया गया। इसके लिए पदाधिकारियों को व्यापक रणनीति के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। हर ब्लॉक में होगी पार्टी की चौपाल बैठक में संगठन की पहुंच बढ़ाने के लिए हर ब्लॉक में पार्टी की चौपाल लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इन चौपालों के जरिए कार्यकर्ता SIR, EVM और विपक्ष की ओर से बनाए जा रहे नैरेटिव पर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। पार्टी का जोर इन कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आइटीआइ कालेज में दाखिला से पहले जानें हकीकत:नियमों के विपरीत चल रहे आइटीआइ, नोडल प्रधानाचार्य बोले-लैब और वर्कशाप देखने के बाद लें दाखिला
    Next Article
    जौनपुर में 2 दिन में तापमान 1 डिग्री गिरा:सुबह कोहरा छाया, धूप निकलने के बाद मौसम साफ; सुबह-रात में ठंड बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment