Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में डबल डेथ मिस्ट्री:युवक ने की युवती की हत्या,खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पहले कराई थी युवती ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में शुक्रवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव एक कमरे में पड़े मिले। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवती का शव बैड पर पड़ा था जबकि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। किराए के मकान में मिले शव शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गापुरम कॉलोनी में स्थित एक मकान के कमरे में किराए पर रहने वाली युवती का कमरा नहीं खुल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरे की खिड़की से देखा तो एक युवक फंदे पर लटका हुआ था वहीं युवती के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर थे दो शव मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा वहां एक नहीं दो शव थे। 10 फीस्ट चौड़े और 10 फीट लंबे छोटे से कमरे में युवक का शव छत पर लगे कुंडे से लटका हुआ था जबकि युवती का शव बैड पर पड़ा हुआ था। युवती के गले पर निशान थे। उसने लाल रंग की टी शर्ट और फौजी कलर की लैगी पहने हुई थी। जबकि युवक ने काले रंग की शर्ट और पेंट पहने हुआ था। पड़ोसी महिला ने दी थी पुलिस को सूचना मकान के दूसरे कमरे में रहने वाली महिला गुंजन एक गारमेंट के शोरूम में काम करती है। गुंजन रात को जब काम से वापस आई तो वहां उसे घर के बाहर मिले कुछ लड़के लड़कियों ने बताया कि राधिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा। इस पर गुंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना दीजिए। इसके बाद लड़के लड़की वहां से पुलिस को सूचना देने की कह कर चले गए। इसके कुछ देर बाद गुंजन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों में थे एक साल से प्रेम संबंध मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली राधिका पिछले 8-10 साल से परिवार से अलग वृंदावन में रहती थी। वह 4 साल से इसी मकान में किराए का कमरा ले कर रह रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छाता के तरौली गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक सुभाष से उसके पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को युवती ने सुभाष के खिलाफ जैंत थाना में छेड़खानी का मुकद्दमा भी दर्ज कराया था। पहले युवती का दबाया गला,फिर की आत्महत्या सुभाष की बुआ के बेटे राहुल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही थी, गुरुवार रात को सुभाष अच्छा था खाना खाया सभी से अच्छे से बात की। शुक्रवार को वह दोपहर में घर से निकल आया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि संभावना है कि सुभाष और युवती में पहले कोई विवाद हुआ है जिसके बाद सुभाष ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी हो और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में जुटी पुलिस वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने क्राइम सीन को देखा। फॉरेंसिक टीम द्वारा कमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में 3 मई फिर ओलावृष्टि का अलर्ट:7 मई तक बरसेंगे बादल, आज साफ रहा मौसम; तापमान में आया हल्का उछाल
    Next Article
    सट्टा बुकी भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष दिल्ली से गिरफ्तार:झांसी में 100 करोड़ का सट्टा नेटवर्क खुलने पर फरार हो गया था आशीष उपाध्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment