Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में एक्सीडेंट में एक परिवार के तीन लोग घायल:कार से आगरा से नोएडा जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर

    9 hours ago

    2

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 1 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, यह दुर्घटना माइलस्टोन 61 के पास हुई। आगरा से नोएडा जा रही एक कार ट्रक से टकरा गई थी। पीआरवी 1877 ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी बाजना कट मोबाइल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों की पहचान नोएडा के सेक्टर-77 निवासी गौरव चतुर्वेदी (42), उनकी पत्नी दीपा चतुर्वेदी (32) और बेटी वर्निका चतुर्वेदी (13) के रूप में हुई है। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर बाजना कट चौकी यार्ड में भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर पर नाबालिग ने किया चाकू से हमला:बहराइच में घायल जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
    Next Article
    सहारनपुर में यूट्यूब से बदनाम कर 50 लाख की रंगदारी:क्रेशर मालिक को खनन माफिया बताकर ब्लैकमेल का आरोप, 5% हिस्सेदारी और मोटी रकम की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment