Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में हेड कांस्टेबल की मौत:एटा के रहने वाले सिपाही को हार्ट अटैक आया, सुबह ड्यूटी के लिए जा रहे थे

    23 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पीआरबी 1894 पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार (55) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। प्रमोद कुमार एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के निवासी थे। बेटे कुलदीप ने बताया कि उनके पिता प्रमोद कुमार वर्ष 1990 बैच के पुलिसकर्मी थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे इसी दौरान प्रमोद कुमार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। दर्द बढ़ने पर वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रमोद कुमार अपने कर्तव्य के प्रति बेहद सजग और अनुशासित थे। वे अपने शांत स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि की जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रमोद कुमार के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में शातिर बदमाश गिरफ्तार:23 मुकदमा दर्ज, 11 मोबाइल और दो बाइक बरामद, पहले भी जा चुका जेल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्ड कप में रोहतक के मयंक का दम:UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment