Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत:भरतपुर पुल के पास हादसा, पत्नी घायल, उपचार जारी

    11 hours ago

    1

    0

    मथुरा में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। भरतपुर पुल के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की पत्नी भी घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र स्थित गांव नगला अतिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक से राजस्थान के भरतपुर दवा लेने जा रहे थे। थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद धर्मेंद्र और नीरज सड़क पर गिर गए। धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि नीरज भी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस ने घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने धर्मेंद्र का पूरी रात उपचार किया, लेकिन सोमवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नीरज का उपचार अभी भी जारी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। थाना हाईवे पुलिस ने फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक की पहचान होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में रोडवेज बस खराब हुई, यात्री फंसे:आजमगढ़-बलिया मार्ग पर तकनीकी खराबी आई , टिकट भी वापस नहीं हुआ
    Next Article
    मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज को 2.50 लाख की मदद:विधायक के प्रयास से मिली आर्थिक सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment