Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में निकली राम बारात:लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी, फूल बरसाकर स्वागत किया, जयकारे लगाए

    1 day ago

    1

    0

    कान्हा की नगरी मथुरा में रविवार देर शाम प्रभु श्रीराम माता जानकी से विवाह के लिए बारात लेकर निकले तो शहर राममय हो गया। जगह-जगह लोगों ने राम बारात का स्वागत किया और घोड़ों पर सवार चारों भाइयों की आरती उतारी। बारात जिस रास्ते से गुजरी, वह दुल्हन की तरह सजा नजर आया। अलग-अलग शहरों से आई झांकियों और बैंड की धुनों ने लोगों का मन मोह लिया। बारात के दर्शन के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बाटी वाली कुंज से शुरू हुई बारात श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में निकली राम बारात में 90 से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं। बाटी वाली कुंज स्थित बृजधाम सेवा समिति के संयोजन में जनमासे से बारात ने प्रस्थान किया। यहां भक्तों ने राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। चारों भाई घोड़ों पर सवार होकर निकले तो पूरा इलाका जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इन रास्तों से होकर जनकपुरी पहुंची बारात राम बारात चौक बाजार स्थित अवधपुरी पहुंची। यहां स्वागत के बाद स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी पहुंची। जनकपुरी में तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के संयोजन में जनकपुरी समिति और सर्व समाज के लोगों ने बारात का स्वागत किया। बारात में मां काली, शिव के गण, मां दुर्गा, हनुमान जी, मेहंदीपुर बालाजी, अर्जुन का रथ, आदि योगी, महाकालेश्वर और जगन्नाथ जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देशभक्ति की झांकी भी लोगों को पसंद आई। जगह-जगह हुई आरती राम बारात के रास्ते में लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान श्रीराम के जयघोष से कृष्ण नगरी राम के रंग में रंगी नजर आई। बारात के दर्शन के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़क किनारे जमा रहे। गुड़ाई बाजार स्थित हनुमान टीला मार्केट में श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति ने बारात का स्वागत किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में उद्योगपति आयुष शर्मा और समाजसेवी स्वास्तिक शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा बाजार भक्तिमय हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में नेचर वॉक:पॉलीटेक्निक परिसर में दिखें 30 प्रजातियों के पौधे और 15 तरह के पक्षी
    Next Article
    सीएम से मिलने जा रहे संतों को पुलिस ने रोका:दो साधुओं की हत्या समेत अन्य मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment