Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, तीन की मौत:नाइट शिफ्ट के दौरान हादसा, 5 मजदूर काम कर रहे थे, परिजन बोले- न्याय चाहिए

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शुक्रवार सुबह 7 बजे निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक, मॉल में 4-5 मजदूर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे से एक मजदूर की लाश बाहर निकाली गई। घायल 3 मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई। एक का इलाज चल रहा है। मृतकों में दो पश्चिम बंगाल और एक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। DM-SSP मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू की। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुख जताया है। अफसरों को घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों से बात कर हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। हादसा थाना कोतवाली वृंदावन के रूक्मणी विहार इलाके की है। हादसे की तस्वीरें- मृतकों में दो पश्चिम बंगाल और एक नेपाल का मजदूर एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया- 'वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल' की दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था। तभी शटरिंग और ढलाई का समान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक सिमरी, कैलाली (नेपाल) निवासी मजदूर शिवराम (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा हटाने पर 3 मजदूर घायल हालत में मिले। उन्हें फौरन एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दो और मजदूरों रफीउल (40) और आलम( 42) की मौत हो गई। दोनों पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के रहने वाले थे। बंगाल के ही एक मजदूर दिलबार (42) का इलाज चल रहा है। परिजन बोले- हमें न्याय चाहिए मृतक शिवराम की भतीजी मनीषा ने बताया- मॉल में तीन साल से काम चल रहा है। शिवराम 6 अगस्त को काम पर आए थे। 7 अगस्त से काम करना शुरू किया था। आज हादसे में उनकी मौत हो गई। हम लोग न्याय मांग रहे हैं। लेकिन, हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हमें न्याय चाहिए। अन्य मजदूरों ने कहा- निर्माण कंपनी की सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ओमेक्स मॉल के प्रबंधक बोले- आज चार-पांच मजदूर काम पर थे ओमेक्स मॉल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया- आज सुबह में छज्जा बनाते समय हादसा हुआ। वैसे तो रोज 50 मजदूर काम करते हैं, लेकिन आज सुबह में चार-पांच मजदूर ही काम पर थे। हादसे के वक्त एक मजदूर बाहर गया हुआ था। मृतक कुछ दिनों पहले ही यहां पर काम पर आए थे। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। एक मजदूर की हालत गंभीर, आगरा रेफर जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ विनीत ने बताया- आज सुबह में दिलदार सिंह (40) नाम का एक मजदूर अस्पताल लाया गया था। उसे प्रथमिक इलाज के बाद आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में बारिश में गृहस्थी बर्बाद; लोग बोले- 3 दिन से चूल्हा नहीं जला, लाई-चना खा रहे प्रयागराज में रविवार रात 1 बजे से शुरू हुई बारिश तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिनों में कुल 209 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से हजारों घरों में पानी भर गया है। मुंडेरा की मीना जायसवाल ने बताया कि घर में खाना बनाने की जगह नहीं बची है। लाई-चना मंगाकर खाना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खब
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंपत के आरोपों पर नृपेंद्र बोले- मीडिया की मनगढ़ंत कहानी:आप विवाद चाहते हैं, उन्होंने आलोचना नहीं की होगी, चंपत ने मनमानी का आरोप लगाया था
    Next Article
    यूपी में कोई भी SP-SSP पब्लिक का फोन नहीं उठाते:सरकार 9 करोड़ का रिचार्ज करवाती है, 72 DM ने भी कॉल नहीं उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment