Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में NEET की परीक्षा शुरू:6 केंद्रों पर 3360 परीक्षार्थी दे रहे EXAM, सेंटर के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे बंद

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के 6 परीक्षा केंद्रों पर आज नीट परीक्षा हो रही है। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी सेंटर पर एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सेंटर के आसपास फोटो स्टेट की दुकान और साइबर कैफे बंद करा दिए गए हैं। दोपहर 2 बजे से होगी परीक्षा NEET की परीक्षा रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। मथुरा के BSA डिग्री कॉलेज के ब्लॉक A,B, C के अलावा किशोरी रमन इंटर कॉलेज,किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली इस परीक्षा में 3360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली यह परीक्षा शाम 5 बजे तक चलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पेपर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। कलेक्ट्रेट स्थित ADM का ऑफिस कंट्रोल रूम रहेगा। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट हर सेंटर पर जाकर निरीक्षण करते रहेंगे। चेकिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री अभ्यर्थियों को सेंटर पर प्रवेश चेकिंग के बाद ही मिलेगा। सेंटर पर केवल पेन और एडमिट कार्ड लेकर ही जाने की अनुमति दी गई है। पेपर के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गर्मी को देखते हुए सेंटर पर पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस ने 55 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:सर्विलांस सेल ने 15.43 लाख रुपये के गुमशुदा फोन मालिकों को लौटाए
    Next Article
    सम्भल में पुजारी पर हमला:कुटिया में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment