Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ओपनिंग के ही दिन होटल में आग:MVDA की कार्रवाई, आवासीय भवन के नाम पर बने सिद्ध विनायक होटल को किया सील

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार आवासीय योजना में नव निर्मित होटल में आग लगने की घटना के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) की नींद खुली। प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड पर बनाए गए होटल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। बुधवार को होटल की ओपनिंग के कुछ ही देर बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें तीन बच्चे झुलस गए थे। बुधवार को रुक्मणी विहार आवासीय योजना, भूखंड संख्या एस-1/108 पर शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना हुई। इस भवन का नक्शा संख्या MVDA/BP/24-25/0581, दिनांक 23 अगस्त 2024 को श्रीमती सुधा अग्रवाल, हरिओम और कन्हैया लाल द्वारा आवासीय भवन के रूप में स्वीकृत कराया गया था। मानचित्र स्वीकृति के बाद निर्माण कराया गया। निरीक्षण में पाया गया कि मानचित्र स्टिल्ट और तीन मंजिला भवन के लिए स्वीकृत था और स्थल पर भी स्टिल्ट व तीन मंजिल का निर्माण मिला। हालांकि जांच में सामने आया कि आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत भूखंड पर होटल संचालित किया जा रहा था। भवन के सेटबैक में भी विचलन पाया गया तथा स्टिल्ट फ्लोर पर पार्किंग के स्थान पर हॉल और कमरे बना दिए गए थे। यानी आवासीय मानचित्र के विपरीत गेस्ट हाउस तैयार कर लिया गया था। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 28-क (1) के तहत परिसर को सील कर दिया। 3 J E से मांगा स्पस्टीकरण प्राधिकरण सचिव आशीष सिंह ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान प्रवर्तन सेक्टर में तैनात रहे अवर अभियंता दिनेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल और अनिल सिंघल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बताया कि रुक्मणी विहार और चैतन्य विहार आवासीय योजनाओं में आवासीय भू-उपयोग के विपरीत बने या बन रहे भवनों की जांच के लिए अभियंताओं की टीम सचिव की अध्यक्षता में गठित की गई है। इस पूरे मामले की जांच डीएम सीपी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। ओपनिंग के दिन ही लगी थी आग रुक्मणी विहार क्षेत्र में स्थित 24 कमरों वाले सिद्धि विनायक होटल में बुधवार शाम को उस समय आग लग गई थी, जब कुछ देर पहले ही उसकी ओपनिंग हुई थी। उद्घाटन समारोह में मेहमान मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे होटल को घेर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में तीन बच्चे झुलस गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाच-गाने को लेकर मौलाना का बयान:कारी इसहाक बोले-नौजवानों में बढ़ता नाच-गाने का चलन चिंताजनक, तहजीब और जिम्मेदार रवैये से होती है कौम की पहचान
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:2 आरोपियों के पैर में लगी गोली, 5 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment