Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पाइप फैक्ट्री में लगी आग:3 घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू, पुलिस और दमकल की टीम ने की मशक्कत

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में नंदगांव रोड पर स्थित पाइप फैक्ट्री में गुरुवार की देर शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में बने एक हॉल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया और वहां रखे पाइप धुं धुं कर जलने लगे। नंदगांव रोड़ पर स्थित है फैक्ट्री कोसी के नंदगांव रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आस्तिक पाइप उद्योग के नाम से एक फैक्ट्री है। इसके मालिक राजस्थान के कोटपुतली जिले के कल्याणपुर गांव निवासी हिम्मत सिंह हैं। आस्तिक पाइप उद्योग में गुरुवार की देर शाम 7 बजे अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुआं पाइप फैक्ट्री में लगी आग इस कदर थी कि उससे निकलने वाला धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 3 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लास्टिक पाइपों में लगी आग के कारण तपिश भी बहुत तेज थी। जिसकी बजह से दमकल कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना पाइप फैक्ट्री में आग लगने की बजह अभी साफ नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट से लगी। इस आग के कारण माना जा रहा है कि एक करोड से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल दमकल कर्मियों के लिए राहत की बात यह है कि इस आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना पर फैक्ट्री मालिक भी कोटपुतली से कोसी के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद से बच्ची चोरी कर गोमती एक्सप्रेस में चढ़ा:अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर देर रात जीआरपी ने किया गिरफ्तार, यात्री ने की थी कॉल
    Next Article
    अलीगढ़ में सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार:1.74 लाख रुपये कैश और जेवर मिले, एक आरोपी की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment