Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा, पुलिस ने वाहन जब्त किया

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में 37 वर्षीय महिला सरस्वती उर्फ शशि की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने भैंसों को चारा दे रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सरस्वती जलालपुर मार्ग के पास अपने पशुओं को चारा दे रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सरस्वती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतका के परिजनों ने थाना कोसीकला में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी:शादी से लौटते समय पत्नी की मौत, पति घायल
    Next Article
    मथुरा में स्कूल बस चालक ने फोन पर बात करते:सरस्वती शिशु मंदिर की बस बिजली पोल से टकराई, एक छात्र को मामूली चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment