Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में PM मोदी की ‘मन की बात’ सुनी गई:जिला और महानगर के बूथों पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता, भाजपा ने चुनावी तैयारी तेज की

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को रविवार को मथुरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर सुना। जिले और महानगर क्षेत्र के कुल 2266 बूथों पर कार्यकर्ता और आमजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम के बाद भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठकें भी आयोजित कीं। भारतीय जनता पार्टी मथुरा द्वारा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में बलदेव, मांट और छाता विधानसभा क्षेत्रों के 1356 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की समीक्षा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन ने बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ‘मन की बात’ सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की समीक्षा की गई। बैठकों में पन्ना प्रमुखों के सत्यापन, लाभार्थी संपर्क अभियान और सरल ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए। श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे का स्पष्ट संदेश है कि "बूथ जीता तो चुनाव जीता"। इसी लक्ष्य के साथ सभी 1356 बूथों को डिजिटल और जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी सुनी ‘मन की बात’ मथुरा महानगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्रों के 12 मंडलों के करीब 910 बूथों पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने कार्यक्रम सुना। वृंदावन मंडल के विद्यापीठ शक्ति केंद्र स्थित बूथ संख्या-15 पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचार सुने। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, उपसभापति मुकेश सारस्वत, महानगर महामंत्री विनीत शर्मा, मंडल प्रभारी कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बूथ समितियों की बैठकों में बना रोडमैप ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें संगठन की मजबूती, लाभार्थी संपर्क अभियान, पन्ना प्रमुखों के सत्यापन और सरल ऐप पर डेटा अपडेट करने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 लोगों से 93.50 लाख की ठगी:निवेश के नाम पर दंपती से ऐंठी रकम, फेसबुक से दोस्ती कर कारोबारी को ठगा
    Next Article
    तेज दिखाएंगे 'प्रताप' तो पवन का दिखेगा 'पावर', रियलिटी शो Bhojpuri Bawaal में फुलऑन धमाल होना तय; हर छिपे राज से हटेगा पर्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment