Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत:दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दंपति की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र स्थित बनचारी गांव निवासी रमेश और सीमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी काम से बाहर गए थे और सोमवार को अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोसीकलां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अजीजपुर के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोसीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिविल लाइंस में चेकिंग तोड़कर भागी कार:प्रयागराज में फैली सनसनी, शहर भर में नाकेबंदी, 15 मिनट बाद लक्ष्मी टॉकीज के पास पकड़ी गई
    Next Article
    हापुड़ में बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा:मौके पर तोड़ा दम, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment