Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिविल लाइंस में चेकिंग तोड़कर भागी कार:प्रयागराज में फैली सनसनी, शहर भर में नाकेबंदी, 15 मिनट बाद लक्ष्मी टॉकीज के पास पकड़ी गई

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार सवार पुलिस का चेकिंग घेरा तोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया। बेकाबू रफ्तार से भागा चालक पीछा किए जाने पर चालक ने कार तेज रफ्तार से दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर शहर के प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी करा दी। लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर रोकी गई कार करीब 15 मिनट की घेराबंदी के बाद पुलिस ने कार को लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास रोक लिया। इसके बाद चालक को कार समेत सिविल लाइंस थाने लाया गया। डीजीपी कार्यालय में तैनात एसपीओ की कार पूछताछ में पता चला कि कार डीजीपी कार्यालय में तैनात एसपीओ विजय सिंह की है और घटना के समय उनका बेटा यश सिंह कार चला रहा था। ब्लैक फिल्म के कारण घबराकर भागने की बात कार की जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पूछताछ में चालक ने बताया कि कार में ब्लैक फिल्म लगी थी, इसलिए घबराकर वह कार लेकर भागने लगा। एडिशनल सीपी की मौजूदगी में चल रही थी चेकिंग बताया गया कि सुभाष चौराहे पर उस समय एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। मुकदमा दर्ज सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामआश्रय यादव ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की मौत:लकूला बिजली घर से जाते समय बिगड़ी तबियत
    Next Article
    मथुरा में रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत:दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment