Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रालोद MLC पर FIR:5 करोड़ की चौथ मांगने का है आरोप, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एमएलसी योगेश चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय के आदेश पर थाना हाईवे पुलिस ने उनके खिलाफ चौथ वसूली, धमकी और साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भूमि विवाद से जुड़े मामले में दर्ज हुआ है जिसमें आरोप है कि जमीन के मामले में 5 करोड़ रुपये की चौथ की मांग की थी। थाना हाई वे में दर्ज हुई FIR थाना हाईवे में दर्ज एफआईआर के अनुसार कला कुंज कॉलोनी भूतेश्वर निवासी निधि अग्रवाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके साझेदारों ने एनएच-2 जैंत क्षेत्र में करीब 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसे बाद में आगे बेच दिया गया था। उसकी बाउंड्री भी करा दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर दावा ठोकने की कोशिश की। साजिश के तहत जमीन के एवज में चौथ मांगनी शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि एमएलसी योगेश चौधरी और उनके साथियों ने दबाव बनाते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की। न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घर बुलाकर दी धमकी दर्ज कराई गई एफआईआर में निधि अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को अपने निवास पर बुलाकर फर्जी दस्तावेज दिखाए। कहा कि जमीन के बदले 5 करोड़ रुपये दे दो। न्यायालय के आदेश के बाद भी थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया गया तब 8 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ। थाना हाईवे पुलिस ने BNS की धारा 308(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 352 और 351(3) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रोहन कुचलिया को सौंपी गई है। एफआईआर में एमएलसी योगेश चौधरी के अलावा यश चौधरी, मनीष अधिवक्ता, शुभम अग्रवाल और कृष्ण मुरारी अग्रवाल को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC में पूछा- क्या बुलडोजर जस्टिस से इकोनॉमी बढ़ेगी:बाहुबली धनंजय के भतीजे बोले- सिक्योरिटी जरूरी; इंटरव्यू के रोचक सवाल
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:बदमाश ने पुलिस पर चला दी गोली, काउंटर फायरिंग में लगी पैर पर गोली, एक गोकश फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment