Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, योजना बंद करने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मथुरा में स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्रों पर एकत्र होकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान स्मार्ट मीटर व्यवस्था को "डिजिटल लूट" बताते हुए योजना को तत्काल बंद करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने स्मार्ट मीटर योजना को विफल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। भगत सिंह ने आरोप लगाया कि बैलेंस खत्म होने पर बिजली तुरंत काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज के बाद भी कई घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। उन्होंने इसे तकनीकी खामी और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया। महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने प्रदेश में लाखों उपभोक्ताओं द्वारा गलत बिलिंग और तेजी से बैलेंस खत्म होने की समस्या का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल पहले ₹1500 तक आता था, वह अब बढ़कर ₹6000 से ₹7000 तक पहुंच रहा है। भारद्वाज ने इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला करार दिया। आप नेताओं ने स्मार्ट मीटर परियोजना में बड़े घोटाले की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि लगभग ₹20,000 करोड़ की इस योजना में पारदर्शिता का अभाव है और कमीशनखोरी की संभावना दिख रही है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मीटर वैकल्पिक होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उन्हें जबरन घरों में लगाया जा रहा है और बाद में प्रीपेड में बदला जा रहा है। किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए नेताओं ने बताया कि नलकूपों पर लगाए गए 4G स्मार्ट मीटर नेटवर्क की समस्या के कारण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाने, निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेंद्र सिंह आर्मी सर्विस कॉर्प्स से सेवानिवृत्त:34 वर्षों की सेवा के बाद बुलंदशहर में हुआ स्वागत
    Next Article
    मैनपुरी में एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण धीमा, डीएम सख्त:अधिकारियों को बैनामों में तेजी लाने का एक हफ्ते का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment