Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सर्पदंश से किसान की मौत:घर में जमीन पर सो रहे थे, आगरा ले जाते समय दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बरसाना थाना क्षेत्र के कमई गांव में रविवार तड़के सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। किसान सूरजपाल घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें और उनके एक रिश्तेदार को डस लिया। दोनों को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। रिश्तेदार की हालत गंभीर होने पर उनका इलाज आगरा में चल रहा है। घर में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जुटे थे परिजन परिजनों के मुताबिक, परिवार में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के कारण कई रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। जगह कम होने के कारण कुछ लोग जमीन पर सो रहे थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे इसी दौरान सांप ने सूरजपाल और उनके रिश्तेदार को काट लिया। सर्पदंश के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर किया गया। उपचार के दौरान सूरजपाल की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार का इलाज जारी है। शव लेकर गांव लौटते समय एंबुलेंस के साथ चल रही बाइक पलटी सूरजपाल का शव एंबुलेंस से कमई गांव लाया जा रहा था। एंबुलेंस के साथ गांव के मंगल पुत्र कलुआ और राजू बाइक से चल रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर रैपुरा जाट-ग्वालियर हाईवे के पास मंगल की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मंगल घायल हो गए। एंबुलेंस में मौजूद परिजनों ने उन्हें भी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। सर्पदंश से किसान की मौत और शव लेकर लौटते समय हुए सड़क हादसे से परिवार में शोक का माहौल है। एक ही दिन हुई दो घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल हाईवे पर ट्रक डिवाइडर तोड़कर युवक पर चढ़ा, मौत:टायर फटने से बेकाबू हुआ, डिवाइडर पर सड़क क्रॉस करने को खडे़ थे
    Next Article
    आगरा में किरायेदार ही बन जाएंगे अब मकान मालिक:डूडा तैयार कर रहा योजना, किरायेदार को मिलेगा आवास का अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment