Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में श्रद्धालु से लूट करने वाले गैंग का खुलासा:संत प्रेमानंद के दर्शन करने आए युवक के साथ की लूट,पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में श्रद्धालुओं को अपने जाल में फंसाकर लूट करने वाले एक गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में आए गैंग के चार सदस्यों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए युवक को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से श्रद्धालु युवक से लूटी चैन और नगदी बरामद की है। भाई के साथ आया था युवक वृंदावन कन्नौज का रहने वाला युवक अपने भाई के साथ 25 फरवरी को वृंदावन आया था। वह 26 फरवरी की रात को करीब 3 बजे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए होटल से निकलकर रमण रेती इलाके में पहुंचा। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी। कार सवारों ने युवक से कुछ पता पूछा। युवक जैसे ही पता बताने को गाड़ी के पास पहुंचा उसमें सवार युवकों ने उसे गाड़ी में खींच लिया और बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। लूट करने के बाद छोड़ा हाई वे पर पुलिस से की गई शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि स्विफ्ट कार सवार युवक उसे हाईवे की तरफ ले गए। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसके पास मौजूद साढ़े 6 ग्राम की सोने की चैन,चांदी की अंगूठी और 15 हजार रुपए नगद लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक से 30 हजार रुपए जबरन Paytm भी कराए। इसके बाद कार सवार उसे हाईवे पर छोड़कर भाग खड़े हुए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े आरोपी पीड़ित युवक की तहरीर पर वृंदावन पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से चारों आरोपियों की पहचान कर ली। जिसके बाद रविवार की दोपहर को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आगरा निवासी दीपक उर्फ रॉबिन,विवेक मथुरा निवासी विवेक और गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13850 रुपए नगद, मोबाइल फोन जिसमें रुपए ट्रांसफर कराए और वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में खामेनेई की मौत पर आक्रोश:शिया समुदाय ने 40 दिन के शोक का किया एलान, अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
    Next Article
    कानपुर टीम इंडिया की जीत का जश्न:वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया; फैंस बोले-अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment