Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तेज धूप, गर्मी का अलर्ट:तापमान 35 डिग्री के पार पारा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह की हल्की ठंडक के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में तेजी से इजाफा हुआ, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज मथुरा का न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह के समय तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस था, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ता गया। साफ आसमान और तेज धूप के चलते गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है, लेकिन अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ सामान्य से कम रही, जबकि सुबह और शाम के समय रौनक बनी रही। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक की करंट लगने से मौत:कीर्तन टेंट हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया
    Next Article
    सीतापुर में 'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' के तहत दौड़ आयोजित:छात्राओं, महिला आरक्षियों ने लगाई 3 किमी दौड़, ASP आलोक सिंह ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment