Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' के तहत दौड़ आयोजित:छात्राओं, महिला आरक्षियों ने लगाई 3 किमी दौड़, ASP आलोक सिंह ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार सुबह “रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट” का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में शहर की स्कूली छात्राओं के साथ-साथ सैकड़ों महिला रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब तीन किलोमीटर लंबी यह दौड़ महिला थाना परिसर से शुरू होकर पुलिस लाइन तक संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने किया, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में ऊर्जा से भरपूर माहौल बना रहा। दौड़ के दौरान छात्राओं और महिला रिक्रूट आरक्षियों ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “सेल्फ डिफेंस इज सेल्फ रिस्पेक्ट” जैसे नारों के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। एएसपी आलोक सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के गुर सीखकर महिलाएं न केवल खुद को सुरक्षित रख सकती हैं, बल्कि समाज को भी सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में खुद का बचाव कर सकें। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने दौड़ के साथ-साथ महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का भी परिचय दिया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, टीआई फरीद अहमद, महिला थाना प्रभारी मधु यादव, उपनिरीक्षक स्वाति चतुर्वेदी, पूजा कटियार सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तेज धूप, गर्मी का अलर्ट:तापमान 35 डिग्री के पार पारा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
    Next Article
    हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने गिनाए 4 साल के काम:गोमती पर 5 पुल, औद्योगिक पार्क समेत कई बड़े विकास कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment