Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दंपती से 2.70 लाख रुपये की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से 2.70 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के गांव रारह निवासी चौहान सिंह पिछले लगभग 25 वर्षों से मांट के नगरा भूरे में रहते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ भरतपुर गए थे। वहां उन्होंने एक प्लॉट बेचा था, जिसकी एवज में उन्हें 2.70 लाख रुपये मिले थे। यह राशि उन्होंने एक बैग में रखी हुई थी। दंपती अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। महिला पीछे बैठी थी और बैग उसके पास था। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव मुड़ेसी के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही मिनटों में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फरार हिस्ट्रीशीटर खुशना गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर पकड़ा
    Next Article
    आर्सेनल 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में:एटलेटिको मैड्रिड को हराया; 30 मई को बुडापेस्ट में फाइनल, सामने PSG या बायर्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment