Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में फरार हिस्ट्रीशीटर खुशना गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नई मंडी पुलिस ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार चल रहे शातिर बदमाश खुशना उर्फ खुशनसीब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार सुबह कूकड़ा ग्राउंड के पास हुई पहली मुठभेड़ में पुलिस ने सलमान उर्फ शहजाद को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसका साथी खुशना उर्फ खुशनसीब मौके से फरार हो गया था। फरार बदमाश खुशना की तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही थी। देर रात एटूजेड रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के अनुसार, कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। उसने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश खुशना उर्फ खुशनसीब के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि खुशना थाना नई मंडी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्ष 2021 से पंजाब में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कई अन्य गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद
    Next Article
    मथुरा में दंपती से 2.70 लाख रुपये की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment